• Wed. Apr 1st, 2026

Month: November 2025

  • Home
  • वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देगा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साल भर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देगा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साल भर तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत

बिलासपुर // वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंथन सभाकक्ष…

बिलासपुर // वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंथन सभाकक्ष में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया और वन्देमातरम का सामूहिक गान किया गया। बिल्हा विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं जिले के सभी विभागीय अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस दौरान देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा असाधारण यात्रा है। वंदे मातरम् का अद्भुत अनुभव अभिव्यक्ति से परे है। एक ऐसा तारत्म्य जिसकी तरंग ने हृदय को स्पंदित कर दिया है। यह उत्सव कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देगा। उन्होंने कहा कि बंकिचंद्र चटर्जी रचित आनंद मठ में वंदे मातरम् की एक-एक पंक्ति में शक्ति, भाव गहरे है तथा स्वाधीन भारत का स्वप्न है। वंदे मातरम् आजादी के संकल्प का उद्घोष बन गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौर में वंदे मातरम् जन-जन का स्वर बन गया। सुजलाम् सुफलाम् मलयजशीतलाम, शस्यश्यामलाम् मातरम् … मातृभूमि को नमन, हमारी हजारों वर्ष पुरानी पहचान, यहां की नदियां, पहाड़, वन, उपजाऊ मिट्टी और धरती भारत की समृद्धि की कहानी दुनिया को बताती रही। उन्होंने यह ताकत दी कि मुश्किलों के बावजूद भारत अपने स्वर्णिम दौर को पुनरू प्राप्त कर सकता है और समृद्ध भारत का आह्वान किया। वंदे मातरम् हर दौर में प्रासंगिक एवं अमर है। इस अवसर पर सभी ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का सामूहिक गान किया और वंदे मातरम् का जयघोष किया। बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने इस अवसर पर कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि हजारों-करोड़ों बलिदानियों को याद करने का अवसर है। जिनके सम्मान के लिए हम सभी एकजुट हुए है। यह अवसर मिट्टी से जुडऩे का सौभाग्य है, यह गीत राष्ट्रीय चेतना और गौरव का प्रतीक है। गीत के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चार चरणों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में इस गीत के 150 वीं वर्षगांठ को उत्साह से मनाया जाएगा, उन्होंने सभी से वन्देमातरम् गीत के स्मरणोत्सव पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता और अपने आसपास के लोगों को भी वन्देमातरम गीत के प्रति जागरूकता का संदेश देने की अपील की है।

बिलासपुर // राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम की रचना के 150 वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण देश में साल भर तक चलने वाली विभिन्न कार्यक्रमों का बिलासपुर जिले में भी आगाज़ हुआ।…

प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा 21.73 करोड़ की लागत से जरहाभाठा में बनेगा 300 सीटर बालक छात्रावास

बिलासपुर // आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणी बोरा ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की।…

पीडब्ल्यूडी के विधानसभा संभाग में 98 किमी में पेंच रिपेयर कार्य प्रगति पर, 26 किमी में कार्य पूर्ण प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम जोरों पर

बिलासपुर // बरसात की समाप्ति के बाद प्रदेशभर में सड़कों की मरम्मत का काम जोरों पर है। रायपुर जिले में भी बरसात के कारण जिन सड़कों में गढ्ढे हो गए…

सकरी परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 20 नवम्बर

बिलासपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र देवरीखुर्द में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 रिक्त पद पर 20 नवम्बर तक आवेदन किये जा सकते है। पद के संबंध…

अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु एपीएल अपोलो ट्यूब्स का कैंपस, ITI उत्तीर्ण युवा हों तैयार

बिलासपुर // आईटीआई कोनी के नवीन भवन में 7 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे से एपीएल अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड रायपुर में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन हो…

सहकारी समिति की मतदाता सूची पर दावा आपत्ति 14 नवम्बर तक

बिलासपुर // अरपांचल प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार मर्यादित जबड़ापारा बिलासपुर के मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन कर दिया गया है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 9 नवम्बर से 14…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रेल हादसा में घायल लोगों के स्वास्थ्य का लिया जायज़ा बेहतर से बेहतर इलाज करने दिए निर्देश

बिलासपुर // उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा कर रेल हादसा में घायल मरीजों की हालत का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ…

घुमंतू पशुओं के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने एक माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश परिवहन विभाग के एसओपी के अनुसार कार्यवाही करने और खुले में पशुओं को नहीं छोड़ने हेतु पशु मालिकों को जागरूक करने कहा

  बिलासपुर :— नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सड़कों पर घुमंतू व आवारा पशुओं के कारण होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने सभी नगरीय निकायों को एक माह तक विशेष…

कलेक्टर ने की धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा टीएल बैठक में तेजी से काम करने दिए निर्देश

बिलासपुर // कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक टीएल बैठक में धान खरीदी सहित शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस माह 15 नवम्बर से किसानों…