• Sun. Apr 5th, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ-बीएलए से चर्चा हुई नये मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया

बिलासपुर // संभागीय कमिश्नर एवं चुनाव आयोग के रोल आबजर्वर सुनील जैन एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दौरा कर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निगम क्षेत्र के कोनी सहित गनियारी एवं पीपरतराई के एक दर्जन से ज्यादा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। बूथ में मौजूद बीएलओ एवं राजनीतिक दलों के बीएलए से चर्चा की। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्रों में कम हुए मतदाताओं की संख्या और इनके कारणों की जानकारी ली। आपने नये मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में बीएलओ से पूछताछ की। चुनाव आयोग द्वारा इसके लिए निर्धारित फार्म को अच्छी तरह से पढ़ एवं समझकर आगे काम बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने वाले नव विवाहित बहुओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए आवेदन मिल सकते हैं। लगभग 15-20 नये मतदाता हर मतदान केन्द्र में आ सकते हैं। इसलिए सभी तरह के जरूरी फार्म हर समय उपलब्ध रहने चाहिए। उम्र एवं निवास के समर्थन में जरूरी दस्तावेज जमा कराने हांेगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के बीएलए को इस कार्य में सहयोग करने की अपील की। श्री जैन ने कहा कि चुनाव आयोग की मंशा है कि एक भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से वंचित नहीं होने चाहिए और न ही एक भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए। दावा आपत्ति एवं नये मतदाता जोड़ने की कार्यवाही आगामी 22 जनवरी तक की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी एवं उपायुक्त विकास एचएस चौहान भी दौरे में साथ थे।

 

 

 

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed