• Fri. Apr 3rd, 2026

रोशन सिंह मंडलोई बने मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने के लिए कार्य करने वाले संगठन मिशन न्यू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सारंगपुर नगर मप्र के रोशन सिंह मंडलोई को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया, श्री रोशन सिंह मंडलोई विगत कई वर्षों से संघ की शाखों से जुड़े हुए हैं एवं सामाजिक आध्यात्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं उन्होंने नरेंद्र मोदी विचार मंच युवा मोर्चा के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अति उत्कृष्ट कार्य किया जिसे देखते हुए संगठन ने उन्हें मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है उनकी इस नियुक्ति से सारंगपुर नगर के लोगों में अत्यंत हर्ष का माहौल है, श्री मंडलोई की प्रारंभिक शिक्षा सहारनपुर नगर से ही हुई है उनके पिता श्री रतन सिंह मंडलोई रिटायर्ड फौजी है उनकी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय महामंत्री डोमार सिंह साहू, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अमरनाथ जी सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच एवं पूर्व विधायक रामदयाल जी ऊईके के ने बधाई दी है

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed