• Wed. Apr 1st, 2026

शक्ति सदन संचालन के लिए आवेदन 19 जनवरी तक

बिलासपुर :— भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत अम्ब्रेला योजना मिशन शक्ति का आरंभ किया गया है। मिशन शक्ति की उपयोजना “सामर्थ्य” के अंतर्गत स्वाधार एवं उज्जवला गृह योजना को समाहित करते हुए शक्ति सदन – एकीकृत राहत एवं पुनर्वास गृह योजना का संचालन किया जा रहा है। शक्ति सदन के प्रभावी संचालन एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए सेवाप्रदाता नियुक्ति किया जाना है। इसके लिए पात्र आवेदकों से 19 जनवरी 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

पद हेतु शैक्षणिक योग्यता, नियम एवं शर्तें तथा विज्ञापन की जानकारी जिले के वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित कार्यालय, बिलासपुर के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

 

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *