• Fri. Apr 3rd, 2026

आधार नामांकन एवं अपडेट के लिए विशेष व्यवस्था, रविवार को भी जारी रहेंगी सेवाएं

बिलासपुर // भारतीय डाक विभाग द्वारा आम नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं सुलभ कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत प्रधान डाकघर बिलासपुर, प्रधान डाकघर जांजगीर एवं प्रधान डाकघर कोरबा में आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधान डाकघर बिलासपुर में कार्यदिवसों के दौरान आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रदान की जा रही है। इसके अलावा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी चयनित प्रधान डाकघरों में प्रत्येक रविवार को भी आधार नामांकन एवं अपडेट की सुविधा कार्यालयीन समयानुसार तक उपलब्ध रहेगी।

जिन नागरिकों का आधार नामांकन नहीं हुआ है, वे नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक एवं केवाईसी से संबंधित सुधार एवं अपडेट का कार्य निर्धारित शुल्क पर किया जाएगा। 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क किया जाएगा।

डाक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। डाकघर अधीक्षक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सुगम, सुलभ एवं समयबद्ध आधार सेवाएं उपलब्ध कराना है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed