• Fri. Jun 5th, 2026

केन्द्रीय संस्कृति मंत्री से नई दिल्ली में गेड़ी कलाकारों ने की मुलाकात

बिलासपुर :— गणतंत्र दिवस समारोह 2026 नई दिल्ली के रिहर्सल कर्तव्य पथ पर आए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी के द्वारा छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य के 35 लोक कलाकारों के साथ फोटो खींचा कर गेड़ी में संतुलन बनाकर नृत्य करते कलाकारों का मनोबल बढ़ाया गया। हिंदुस्तान का मनाए जाने वाला सबसे बड़ा महापर्व में सभी प्रदेश के कलाकारों की भागीदारी है जिसमें गेड़ी लोक नृत्य दल का अपना विशेष महत्व एवं स्थान है। गेड़ी लोक नृत्य दल के लोक नृत्य निर्देशक एवं लोक श्रृंगार भारती के अध्यक्ष अनिल कुमार गढ़ेवाल के द्वारा उक्त जानकारी प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि इस बार गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ की गहरी नृत्य का चयन किया गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed