बिलासपुर :— भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा आयोजित दिनांक 16-03-2026 को लाला जी होटल सरकण्डा अशोक नगर बिलासपुर में होली मिलन समारोह उत्साह, सौहार्द और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने सभी पेंशनर साथियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह त्योहार हमें सभी प्रकार के मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और समाज में एकता एवं सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ शासन-प्रशासन की जिम्मेदारियां निभाते हुए प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता है कि सभी पेंशनर साथी संगठित होकर अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहें।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि पेंशनरों की विभिन्न लंबित समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है तथा इन मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाया जा रहा है। उन्होंने पेंशनर साथियों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने सभी पेंशनर साथियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि होली के रंग सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और खुशहाली लेकर आएं।
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मिलन समारोह मनाया।
कार्यक्रम में श्री सुशील धर दीवान, श्रीमती प्रमिला पांडेय एवं श्री रामानंद कौशिक जी ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण किया,जिनका स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर महामंत्री अनिल गोलहानी, संगठन मंत्री टी.पी. सिंह, रायपुर जिलाध्यक्ष आर.जी. बोहरे, मुंगेली जिला अध्यक्ष बी एल परिहार, बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, बिलासपुर जिला अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी क्रमशः श्रीमती कुंती राणा संभागीय अध्यक्ष, सुजाता मुखर्जी सचिव , राघवेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष,
एवं महासंघ के सदस्य सर्व श्री जया जैन युगल, महेश जैन,एम एल पॉल , आर पी यादव, यशोमती भगत,अरुणा तिवारी, प्रेमलता मिश्रा, गीता दुबे, अवधेश सिंह,लक्ष्मी बाकोडे, मंगला कदम ,सुषमा नामदेव , जे पी शुक्ला, सरदारी लाल कश्यप, प्रेम लाल यादव, लक्ष्मी सारथी, जे एन सिंह, चंद्रिका कुर्रे ,जे राम,पूनम वर्मा, किरन खरे, विजय लक्ष्मी माथुर, प्रमिला पांडेय, सुशील धर दीवान के साथ ही संघ के अन्य सभी सदस्य गण उपस्थित रहे
कार्यक्रम उल्लासपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण रहा ,सभी ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई अन्त में जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन ने रायपुर से उपस्थित पदाधिकारियों सहित बिलासपुर जिले एवं अन्य जिले के उपस्थित अतिथियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए सब का आभार व्यक्त किया तथा अपेक्षा की गई कि भविष्य में इसी प्रकार की परस्परता भाईचारा एवं सौहाद्र के साथ सभी कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता मिलती रहेगी