• Thu. Apr 9th, 2026

डॉ. किशन टंडन क्रांति को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

 

       छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति को साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में उनके असाधारण एवं विशिष्ट योगदान तथा प्रशासनिक सेवा में दूरदर्शी नेतृत्व के लिए वर्ल्ड एक्सीलेंस बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उच्चस्तरीय चयन समिति की अनुशंसा पर वर्ष 2026 के लिए इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया है। इस सम्मान के तहत उत्कृष्ट क्वालिटी का सम्मान पत्र, मेडल, ट्रॉफी इत्यादि दी जाती है।

 

       डॉ. किशन टंडन क्रांति साहित्य के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। वे हरफनमौला साहित्य लेखक हैं। अब तक गद्य और पद्य की लगभग सभी प्रमुख विधाओं में उनकी 77 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसमें 33 काव्य संग्रह, 2 ग़ज़ल संग्रह, 3 बाल कविता संग्रह, 2 हास्य व्यंग्य संग्रह, 11 कहानी संग्रह, 10 सतनाम साहित्य, 2 उपन्यास, 7 लघुकथा संग्रह तथा 3 संस्मरण एवं यात्रा संस्मरण, 1 समीक्षा संग्रह, 3 अभिव्यक्ति संग्रह शामिल हैं। वे 24 साझा संकलनों के सम्पादक होने के अलावा छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।

 

       ग्लोबल ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन द्वारा भारत के 100 महान व्यक्तित्व में शामिल किए गए डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति को सुदीर्घ साहित्य सेवा हेतु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, प्रतिष्ठित भारत भूषण सम्मान, टैलेंट आइकॉन अवार्ड , प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड, बेस्ट नेशनल अचीवर्स अवार्ड, अमेरिकन एक्सीलेंट राइटर अवार्ड, नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियंस अवार्ड सहित 34 से अधिक राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान एवं अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं। 

 

       डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के जुगेश बंजारे ‘धीरज’, डॉ. गोवर्धन मार्शल, दिलीप कुमार खोटे, खिली प्रसाद मधुकर, राम सूरत भारद्वाज, चतुर सिंह चंचल, बुंदराम जांगड़े, राजेन्द्र कश्यप, मनोज जायसवाल, डॉ. श्यामा कुर्रे, श्रीमती पी. रेखा कौशिक, मनोज प्रधान, नवीन कुमार कुर्रे, सुरजीत क्रान्ति, हजारी लाल कुर्रे, राजेश कुमार बंजारे, कार्तिक पुराण घृतलहरे, श्रीमती पुष्पा सिंह, कुमारी गरिमा पोयाम, श्रीमती किरण कौशिक, डॉ. राखी कोर्राम, श्रीमती श्वेता डहरिया, डॉ. मीरा आर्ची चौहान, श्रीमती संध्या नेताम, सुरेश कुमार चन्द्रा, बेदराम जाटवर वेदांज, राजेन्द्र गेंदले इत्यादि साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना एवं बधाई दी है। 

 

                      ———————-

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *