• Wed. Apr 1st, 2026

छत्तीसगढ़ सद्‌भाव पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

 

बिलासपुर// आगामी 31 जनवरी बुधवार को छत्तीसगढ़ सद्‌भाव पत्रकार संघ की कटघोरा इकाई जिला कोरबा के द्वारा पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ के संस्थापक संरक्षक रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय करेंगे।

प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पत्रकारों को लाने ले जाने हेतु छत्तीसगढ़ भवन में सुबह 9:00 बजे बस उपलब्ध रहेगी। सभी सदस्य साथियों से आग्रह है कि 31 जनवरी को सुबह समय पर छत्तीसगढ़ भवन में एकत्रित होवें। जो पत्रकार साथी सदस्य नहीं है उनसे भी आग्रह है कि सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ भवन में एकत्र हो सकते हैं एवं अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *