बिलासपुर :— जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 5 मई 2026 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:45 बजे कानन भ्रमण उपरान्त पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित तीन पुस्तकों क्रमशः 1. स्याही के रंग (राष्ट्रीय साझा संकलन), 2. गुरु घासीदास जी की बानी (सतनाम-ग्रन्थ), और 3. गूंज (अभिव्यक्ति-संग्रह) का लोकार्पण सम्पन्न होगा।
छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित चौबीसवीं कृति- स्याही के रंग राष्ट्रीय साझा काव्य संग्रह में शामिल 50 कलमकारों को कलमकार राइटर्स अवार्ड-2026 प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से अपील की गई है।
*स्याही के रंग* राष्ट्रीय साझा काव्य-संग्रह में निम्नलिखित 50 साहित्यकारों की श्रेष्ठ रचनाओं एवं उनके जीवन परिचय का समावेश है ।