• Thu. Jun 4th, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन 31 जुलाई तक

बिलासपुर :— प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक किये जा सकते है। यह पुरस्कार उन बच्चों और युवाओं को दिया जाता है जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति तथा नवाचार जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हों और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला हो। पुरस्कार के लिए आवेदक की आयु 31 जुलाई 2026 तक 5 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। साथ ही आवेदक भारतीय नागरिक हो व भारत में निवास करता हो। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *