• Thu. Jun 4th, 2026

महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए नई एंबुलेंस को उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रायपुर // उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के लिए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के पहले 50 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेशभर में आज महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। इस सेवा के तहत वर्तमान में चल रहे पुराने एंबुलेंस के बदले सभी जिलों में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। महतारी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा के जरिए गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए घर से अस्पताल और प्रसव के बाद अस्पताल से घर तक आने-जाने के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाती है। साथ ही एक वर्ष तक की उम्र वाले शिशुओं के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। टोल-फ्री नम्बर 102 पर फोन लगाकर ये सेवाएं ली जा सकती हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *