• Wed. Jul 29th, 2026

सेंदरी मानसिक चिकित्सालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा, मरीजों की सुविधा बढ़ाने पर फोकस

बिलासपुर :— संभागायुक्त सुनील जैन की अध्यक्षता में राज्य मानसिक चिकित्सालय सेन्दरी में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसिक मरीजों की सुविधा के लिए कई निर्णय लिए गये। कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित जीवनदीप समिति के सदस्य जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

बैठक में संभागायुक्त श्री जैन ने मानसिक रोग के लिए जन जागरूकता लाने के लिए वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेपी आर्या ने बताया कि मानसिक रोग के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए राज्य शासन द्वारा प्रत्येक जिले एवं राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, स्पर्श क्लिनिक यूनिट का संचालन किया जा रहा है। जिनके द्वारा वृहद स्तर पर मानसिक रोग के संबंध में प्रचार प्रसार एवं संगोष्ठी का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जांच हेतु रिफर किये गये बीपीएल एवं घुमन्तू मरीजों के सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रा साउण्ड, पैथालॉजी जैसे जांच का भुगतान जीवनदीप समिति द्वारा किया जाएगा।

इस अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 118 मरीज इलाज कराने पहंुचते है। इस साल जनवरी माह से जून माह तक 21 हजार 47 लोगों ने मानसिक रोगों का उपचार करवाया है। इसी प्रकार इस अवधि में 637 मरीजों को भर्ती कराकर उनका इलाज किया गया। संभागायुक्त ने सर्वसुविधायुक्त परिजन हॉल बनाने के निर्देश दिए। आय-व्यय की जानकारी में बताया गया कि अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अस्पताल को लगभग 1 करोड़ रूपए की राशि की आवक हुई है। इसमें से 9 लाख 73 हजार रूपये अस्पताल के कार्यों में खर्च हुए एवं लगभग 90 लाख रूपए की रकम शेष है। इस राशि को ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में जमा करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा अनुमोदन की प्रत्याशा में किये गये मजदूरी भुगतान सहित अन्य जरूरी खर्चे हेतु लगभग 5 लाख 39 हजार रूपए की कार्याेत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में एजेण्डा के अनुरूप मनोरोग डॉक्टरों के लिए बैठक कक्ष, परिजन कक्ष, मरीजों के घूमने फिरने हेतु निर्मित कोर्ट यार्ड में पेवर ब्लॉक, जनरेटर, शेड आदि की व्यवस्था बाबत् विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेपी आर्या ने पिछली बैठक में लिये गये निर्णय का पालन प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed