• Fri. Jul 31st, 2026

वृक्षारोपण और साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक धरमलाल कौशिक, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिलासपुर // भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में क्रेडा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, एल्डरमैन देवेंद्र कौशिक, राज्य मुख्यालय आयुक्त (स्काउट) रवीश गुप्ता, सहायक राज्य आयुक्त (स्काउट) विजय यादव, जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू तथा प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर डॉ. अजय कौशिक उपस्थित रहे।

अपने उद्बोधन में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि “वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य सेवा, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।” अतिथियों ने विद्यालय परिसर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला मुख्यालय आयुक्त स्काउट दिनेश जायसवाल, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) आरती राय, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा प्रदीप केरकेट्टा, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) महेंद्र बाबू टंडन तथा विकासखंड सचिव (दक्षिण) संतोष तंबोली की गरिमामयी उपस्थिति रही। गाइडर के रूप में अपर्णा सारखेल, भारती दुबे, संध्या तिवारी, मधु राजे सिंह, किरण बाला पाण्डेय एवं कौशल्या साहू तथा स्काउटर के रूप में प्रदीप निर्णेजक, विकास लहरें, उदय नारायण जगत, वीरेंद्र रजक एवं शिव साहू उपस्थित रहे। रोवर्स के रूप में चंद्रशेखर पंकज, युगल विश्वकर्मा, कुलभूषण कुर्रे, ग्यास खान, प्रिंस एवं डेनियल लाझेकर सहित जिले के अनेक स्काउटर, गाइडर, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा संचालित सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *