• Thu. Aug 6th, 2026

2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) एरियर सहित भुगतान की मांग को लेकर पेंशनर्स ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर :— भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर जनवरी 2026 से लंबित 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि प्रदेश के पेंशनर्स लंबे समय से 2 प्रतिशत महंगाई राहत की राशि प्राप्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अतः प्रदेश के समस्त पेंशनर्स के हित में जनवरी 2026 से देय महंगाई राहत का एरियर सहित भुगतान शीघ्र कराने के आदेश जारी किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष श्री राकेश जैन, संभागीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कश्यप, श्रीमती कुंती राणा (सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी), श्री सत्येन्द्र द्विवेदी (जिला उपाध्यक्ष), श्री राघवेन्द्र तिवारी (जिला कोषाध्यक्ष), श्री जे. पी. शुक्ला (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री एम. एल. पाल (सदस्य), श्री अंचल बाजपेयी (सदस्य), श्री जे. राम (सदस्य), सुश्री जशोमति भगत, श्री आर. पी. यादव (सदस्य), श्रीमती नजमा खान (सदस्य) सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *