• Sat. Oct 10th, 2026

बिलासपुर पुलिस ने फरार आरोपी फिरोज खान पर घोषित किया इनाम, सूचना देने की अपील

 

बिलासपुर :— पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के फरार आरोपी की सूचना देने वालों के लिए 5 हजार रूपये के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना मस्तूरी में दर्ज अपराध के आरोपी फिरोज खान, पिता आजाद अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी लखनपुर बाईपास, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छ.ग.) के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रूपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 9479193003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07758-228504, मो.नं. 9479193099, थाना प्रभारी, मस्तूरी मो.नं. 9479193040 पर संपर्क किया जा सकता है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *