• Sat. Oct 10th, 2026

बुके की औपचारिकता छोड़ ज्ञान का उपहार, बिलासपुर में ‘बुके नहीं, बुक भेंट करें’ अभियान को मिला समर्थन

बिलासपुर :— कलेक्टर संजय अग्रवाल (IAS) एवं DIG/SSP रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में आर्यन फ़िल्म टीम द्वारा “बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य औपचारिक बुके की जगह किताबें, कॉपी-पेन एवं अध्ययन सामग्री भेंट कर शिक्षा और ज्ञान को प्रोत्साहित करना है।

इसी क्रम में बिलासपुर DIG/SSP रजनेश सिंह द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए उपहार स्वरूप कॉपी, पेन एवं अध्ययन सामग्री आर्यन फ़िल्म टीम को प्रदान की गई। यह सामग्री आर्यन फ़िल्म की टीम द्वारा स्कूलों में पहुंचकर बहनों के बीच वितरित की जाएगी।

इस अवसर पर आर्यन फ़िल्म की ओर से डायरेक्टर रामा नन्द तिवारी, दिनेश चंदानी (होटल बंशीवाला), Mrs. Prantika Bhardwaj (SI), उमा शंकर पाण्डेय (Ex Traffic SI), सनी मनीष भटेजा, जीतेन्द्र सिदार एवं रवि सहित टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *