• Sat. Oct 10th, 2026

बिलासपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रतिभावान विद्यार्थी, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे तीन खेल

बिलासपुर // बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेसबॉल, तैराकी और वॉटर पोलो की विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाएं होंगी। राज्यभर से प्रतिभागी विद्यार्थी इसमें शामिल होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 सितंबर को सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू होंगे।

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय तथा ऊर्जा विकास अभिकरण निगम रायपुर के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता के अंतर्गत बेसबॉल में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका, तैराकी में 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका तथा वॉटर पोलो में 19 वर्ष बालक वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला प्रशासन बिलासपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *