• Sat. Oct 10th, 2026

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दिलाया साक्षरता का संकल्प

बिलासपुर :—  अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में उल्लास कार्यक्रम के तहत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साक्षरता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने अपने आसपास के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा और साक्षरता व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह निरक्षरता को दूर करने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी से अपील की कि वे उल्लास कार्यक्रम से जुड़कर निरक्षर व्यक्तियों को पढ़ना-लिखना सिखाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में योगदान दें।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *