• Thu. Oct 15th, 2026

यूसीसी बैठक की तिथि और समय में बदलाव, 28 अक्टूबर को देवकीनंदन सभागृह में होगा आयोजन

बिलासपुर // समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12.30 बजे लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर स्थित देवकीनंदन सभागृह में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे निर्धारित थी। कार्यालय आयुक्त, बिलासपुर संभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन की समान नागरिक संहिता समिति, रायपुर से प्राप्त पत्र के परिपालन में कार्यक्रम की तिथि एवं समय में बदलाव किया गया है। आयोजन के लिए पूर्व आदेश में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां यथावत रहेंगी।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed