• Fri. Oct 16th, 2026

बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी

बिलासपुर :—  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए कौशल परीक्षा के बाद सामान्य मेरिट सूची तथा चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है। वर्ष 2026-27 के लिए साइकोलॉजिस्ट-क्लिनिकल एनएमएचपी, डेंटिस्ट, रेडियोग्राफर/एक्स-रे टेक्नीशियन एवं फिजियोथेरेपिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सामान्य मेरिट सूची, चयनित एवं प्रतीक्षा सूची सहित अन्य आवश्यक जानकारी कार्यालय के सूचना पटल एवं जिला बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर देखी जा सकती है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *