बिलासपुर :— तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खाते के जरिए रकम के लेनदेन का मामला है, जबकि दूसरे पर बैंक में बंधक दुकान को बिना जानकारी दिए बेचने का आरोप है।
एसीसीयू के नोडल आफिसर डीएसपी सुदीप सरकार ने बताया कि साइबर पोर्टल पर एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते के विरुद्ध कई शिकायतें मिली थीं। जांच में खाता क्रमांक 924020055482571 में ठगी की रकम सहित अन्य राशि जमा होने और यूपीआइ व एटीएम के माध्यम से निकासी की जानकारी सामने आई।