• Sat. Nov 28th, 2026

नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए ई-रोजगार पोर्टल या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर पंजीयन अनिवार्य

बिलासपुर :—  रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 29 अक्टूबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित इस मेले में चार निजी कंपनियों द्वारा कुल 190 पदों पर भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेले में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सेल्स प्रमोटर, सेल्स ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। दसवीं, बारहवीं तथा किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण रोजगार इच्छुक आवेदक मेले में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक योग्यता संबंधी समस्त अंकसूचियों एवं प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और छायाप्रतियां लानी होंगी। मेले में शामिल होने के लिए ई-रोजगार पोर्टल अथवा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर मेला पंजीयन कराना और रोजगार पंजीयन प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य है।इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए “ई-रोजगार पोर्टल” छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोनी, बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *