• Sun. Nov 29th, 2026

श्री बाल्मीकि सिंह स्मृति संगीत समिति ने की श्री लक्ष्मी कुमार गहवई के कार्यों की सराहना, ‘जीवन दर्शन 1798-2026’ को बताया ऐतिहासिक पहल

बिलासपुर / रिस्दा (मस्तूरी) :— बाल्मीकि सिंह स्मृति संगीत समिति, ग्राम-पोस्ट रिस्दा (मस्तूरी) द्वारा श्री लक्ष्मी कुमार गहवई के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक योगदान की पुरजोर सराहना की गई है। समिति के अध्यक्ष दिलभरण सिंह चंदेल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से श्री गहवई के रचनात्मक एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए एक अनूठा और प्रेरणादायी कदम बताया गया है।

पत्र और हस्तलिखित संदेश में उल्लेख किया गया है कि “कुर्मी परिवार सेमरताल- जीवन दर्शन 1798-2026” का संपादन इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई द्वारा अपनी अनूठी कल्पना और अथक प्रयासों से किया गया है। इसके माध्यम से अतीत को वर्तमान में पिरोकर भविष्य की पूंजी का मार्गदर्शन करते हुए पिछले 228 वर्षों के दौरान हुए परिवारों के वंशवृक्ष और इतिहास को समाज के समक्ष रखा गया है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, सभ्यता और ऐतिहासिक पृष्ठभूमियों को समझने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही, श्री गहवई द्वारा विभिन्न प्रकार के पुरातन उपकरणों एवं पारंपरिक आभूषणों को मंच पर प्रस्तुत कर जननी शक्तियों (मातृशक्ति) को प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया है। समिति ने उनके इस प्रयास को समाज की उन्नति और समरसता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

समिति ने उनके द्वारा समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने वाले विचारों की भी सराहना की है। इस संदर्भ में, सभी सर्वसामाजिक जनक एवं जननी शक्तियों से यह विशेष आग्रह किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक कृति को क्रय कर अपने परिवार को एक अमूल्य कृति प्रदान करें।

श्री बाल्मीकि सिंह स्मृति संगीत समिति के पदाधिकारियों ने श्री लक्ष्मी कुमार गहवई के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उनके इस सेवाभाव को अनुकरणीय बताया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *