• Sun. Nov 29th, 2026

सैनिक परिवारों और वीर नारियों को मिला आपसी संवाद एवं मेलजोल का अवसर

बिलासपुर // जिला सैनिक कल्याण परिसर बिलासपुर में आज पूर्व सैनिकों के परिवारों एवं वीर नारियों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के परिवारों और शहीद सैनिकों की पत्नियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित परिवारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कानूनी सहायता, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक महत्व के विभिन्न विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी दी गई। आयोजन ने पूर्व सैनिकों के परिवारों एवं वीर नारियों को आपसी संवाद और मेलजोल का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्था वसुधा महिला मंच ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *