• Sat. Nov 28th, 2026

बिलासपुर में जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, दिसंबर में होगा फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

बिलासपुर :—  जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत जिले में 72 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ने आदेश जारी कर जिले की विभिन्न तहसीलों और नगरीय निकाय क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षकों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार बिलासपुर, बेलगहना, रतनपुर, कोटा, तखतपुर, सकरी, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, बोदरी, पचपेड़ी और बिल्हा क्षेत्रों के लिए फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पहले बैच का प्रशिक्षण 2 से 4 दिसंबर और दूसरे बैच का प्रशिक्षण 7 से 9 दिसंबर 2026 तक होगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के द्वितीय चरण की कार्यप्रणाली, दायित्व और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *