• Fri. Jul 31st, 2026

परिवहन करते 3 टन कबाड़ जप्त, कबाड़ी फरार

कोरबा ·//· पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर कटघोरा पुलिस ने अवैध कबाड़ के मामले में कार्रवाई की है।

 

पुलिस की घेराबंदी देख मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका है। कबाड़ परिवहन करते वाहन व लगभग 3 टन कबाड़ को जप्त किया है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि कटघोरा थाना क्षेत्र में श्रीराम कन्स्ट्रक्शन द्वारा पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुल निर्माण के मैनेजऱ सीताराम यादव ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि कार्यस्थल से सेंट्रिंग प्लेट, एंगल व लोहे की सरिया की चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से मिले छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी12 बीसी 8293 की जांच की गई। वाहन में बड़ी मात्रा में कबाड़ पाया गया। पुलिस ने वाहन में मिले तनवीर खान उर्फ राज को गिरफ्तार किया वहीं मुख्य आरोपी सलमान कबाड़ी घेराबंदी देख मौके से फरार हो गया। उसकी पतासाजी की जा रही है। जप्त वाहन की कीमत 4 लाख व जप्त कबाड़ की बाज़ार कीमत 50 हजार के आसपास बताई गई है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed