• Fri. Jun 5th, 2026

लोकतंत्र को मजबूत बनाने स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

बिलासपुर ·//· भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इन गतिविधियों में जिले में स्काउड गाइड रोवर रेंजर्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिले में स्काउट के हजारों सदस्य लोकसभा आम निर्वाचन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वृहद अभियान चला रहे हैं और लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

 

भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि जिले में भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके साथ ही उनहोंने बताया कि स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स मतदान के दिन जिले के सभी बूथों में अपनी सेवाएं देंगे। गाइड के सदस्य दिव्यांगो एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान स्थल पर ले जाने का कार्य करेंगे, साथ ही मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की मूलभूत सुविधाओं का भी वे ध्यान रखेंगे। यादव ने बताया कि स्काउट गाइड द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रैली, रंगोली, पेंटिंग, निबंध, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश का प्रसार कर रहे हैं।

 

जिला संगठन आयुक्त विजय यादव ने बताया कि स्काउट गाइड संघ द्वारा जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न स्थानों में प्याऊ घर खोले गए हैं और जिले के सभी ब्लॉक के स्काउट गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अनेक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की प्रेरणा दी जा रहीं है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed