• Thu. Jun 4th, 2026

रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निकाली भरोसा यात्रा…

रायपुर // छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आज सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक दिन की कांग्रेस भरोसा यात्रा निकाल रही है। हर विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा होगी और अंतिम पड़ाव में सभा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में कांग्रेस भरोसा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे बुलेट चलाते दिखाई दिए।

बता दें कि, यात्रा के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं के पाम्पलेट लोगों को बांट रहे है और सरकार के कामों को बता रहे है। साथ ही केंद्र सरकार की नाकामियों तथा 15 सालों के रमन सरकार के कुशासन को भी प्रचारित किया जायेगा। यात्रा में मोटरसाइकिल रैली, भरोसा रथ के माध्यम से निकाली जा रही है।

CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है, नवा छत्तीसगढ़ की तरह ही “कांग्रेस भरोसा यात्रा” ने पकड़ी रफ्तार. पाटन विधानसभा #कांग्रेसभरोसायात्रा

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *