• Wed. Apr 1st, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान – महापौर श्री यादव ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी  

बिलासपुर // भारत शासन के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में नशे के दुष्परिणामों से लोगों को जागरूक करने जागरूकता रथ को महापौर श्री रामशरण यादव ने जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रीमती श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों, नगरपालिका, नगर पंचायत, नगर निगम तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर नशे से होने वाले हानि तथा उसके दुष्परिणाम से लोगों को जागरूक करेगा। विभागीय कलाकारों द्वारा नशे से परिवार, समाज एवं देश पर होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। रथ में विभिन्न प्रकार के स्लोगन तथा छायाचित्र प्रदशित किये गये है। जैसे ‘‘हमने ठाना है, नशे का रोग मिटाना है नशा न खुद करें न करने दें” नशा को दूर भगाएं, सुखी स्वस्थ्य जीवन बनाएं।

इस अवसर पर परीविक्षा अधिकारी श्रीमती एस. रामेश्री, प्रमुख कलाकार श्री विजय केशकर, श्री एल.डी भांगे, श्री दादूलाल बरेठ, श्री राजेश सिसोदिया, श्री केके कश्यप, श्री जी.आर.चंद्रा, श्री मनोज शर्मा, श्रीमती आकांक्षा साहू, श्री डी.एल. साहू, श्री गौरव साहू, श्री किशुन यादव, श्री उमेश कौशिक सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *