• Fri. Jul 31st, 2026

देर रात्रि दो गुटों में मारपीट…पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश

बिलासपुर // सिविल लाइन पुलिस ने राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में रात्रि के दौरान मारपीट के जुर्म में चार आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम मोहम्मद सज्जाद, एबी शहनवाज, जितेन्द्र साहू और राकेश कुमार प्रजापति है। मोहम्मद सज्जाद, जितेन्द्र और शहनवाज तालापारा के रहने वाले है। जबकि चौथा आरोपी राकेश कुमार प्रजापति सरकन्डा थाना का निवनासी है।

सिविल लाइन पुलिस के अनसुार 24 और 25 मई की दरमियानी रात्रि करीब 12 बजे कन्ट्रोल रूम सूचना जानकारी मिली कि राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के सामने मेन रोड पर कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। मौके पर दोनों के बीच लेनदेन को मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने चारो आरोपियों को पकड़कर थाना लाया। दोनों पक्षों के प्रतिबंधात्मक धाराओं 151, 107, 116(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed