• Wed. Jul 29th, 2026

ढाबा की आड़ में शराब का धंधा…मुखबीर ने बताया पहुंच गयी पुलिस…भारी मात्रा में शराब बरामद..संचालक भी गिरफ्तार

बिलासपुर // कोनी पुलिस ने तुर्काडीह चौक कोनी बबलू भाउ ढाबा संचालक को शराब की अवैध ब्रिकी के जुर्म में गिरफ्तार किया है। संचालक के कब्जे से कुल 52 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त किया है। आबकारी अधिनियम की  धारा 34(2) का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के हवाले किया है। आरोपी का नाम जितेन्द्र वाधवानी है।

कोनी पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि तुर्काडीह स्थित बबलू भाउ ढाबा में शराब की अवैध बिक्री हो रही है। सूचना के बाद कोनी पुलिस ने दल बल के साथ तत्काल तुर्काडीह चौक स्थित ढाबा मे धावा बोला। छानबीन के दौरान पुलिस ने ढाबा से करीब 52 पाव देशी प्लेन मदिरा  बरामद किया है। ढाबा संचालक आरोपी जितेन्द्र वाधवानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed