• Wed. Jul 29th, 2026

कलेक्टर ने किया जिला कोषालय का निरीक्षण

बिलासपुर // कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय, जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने कोषालय से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और कोषालय के डबल लॉक का भौतिक सत्यापन व संबंधित पंजियो पर हस्ताक्षर किए। कोषालय अधिकारी ने बताया कि कोषालय संहिता मे कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार निरीक्षण करने संबंधित प्रावधान है। इस निरीक्षण के अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री जसपाल सिंह राज, सहायक कोषालय अधिकारी सुजीत कुमार पात्रे, खजांची श्री ज्ञानु भारद्वाज के साथ कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed