• Fri. Jun 5th, 2026

बिलासपुर में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश: मध्य प्रदेश से लाई गई शराब जब्त

बिलासपुर :— बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 बोतल विभिन्न ब्रांड की महंगी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चकरभाठा और सायबर पुलिस की संयुक्त टीम ने आर्शिवाद वैली स्थित आश्रम मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अनिल वाधवानी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने बैग में मध्यप्रदेश से लाई गई महंगी अंग्रेजी शराब छिपाकर रखा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Blenders Pride, Royal stag, McDowell’s No. 1 और 100 pipers जैसी ब्रांड की कुल 20 बोतल शराब बरामद की है। सभी बोतलों पर मध्यप्रदेश का हॉलमार्क लगा हुआ था।

भागने का किया प्रयास:

पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कोरबा का रहने वाला है और फिलहाल रामावैली में रहता है।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज:

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) और 36 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह शराब कहां से लाया था और कहां बेचने वाला था।

पुलिस का दावा:

चकरभाठा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed