• Fri. Apr 3rd, 2026

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर वंदना हॉस्पिटल का विशेष स्वास्थ्य शिविर

बिलासपुर // चिकित्सा के क्षेत्र में वंदना हॉस्पिटल के डॉक्टर्स बिलासपुर शहर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इसके अलावा महापुरुषों के जयंतियों के अवसर पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का समय समय पर आयोजन करता रहा है इसी कड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती एवं स्व, श्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर वंदना हॉस्पिटल सी.एल.सी. प्लाजा के पीछे, महावीर पैलेस, मंगला चौक, बिलासपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग तीन सौ लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया, शिविर में 14 प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण जो कि 7000/-सात हजार रुपये में होता है इस पूरे परीक्षण को केवल 300/-तीन सौ रुपये में रजिस्ट्रेशन पर किया गया ।शिविर के संबंध में वंदना हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर चंद्रशेखर उईके (एमबीबीएस, एमडी, मेडिसिन) ने जानकारी देते हुए बताया कि चूंकि आज का दिन दो दो महापुरुषों का जयंती है ऐसे में हमारे पूरी टीम ने सेवा भावना से स्वास्थ्य शिविर में बढ़ चढ़कर सहयोग किया ।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed