कोंडागांव, 5 अक्टूबर 2024 : माकडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बवई में आयोजित श्रमिक सहायता शिविर में हजारों श्रमिकों के लिए नई राहें खुली हैं। शिविर में श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष सुनील रत्नाकर ने श्रमिकों को श्रम मंडल में पंजीकृत होने के फायदे बताए। उन्होंने बताया कि श्रम मंडल के माध्यम से श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
शिविर में लगभग 40 नए श्रमिकों ने संघ की सदस्यता ली और श्रम मंडल में अपना नाम दर्ज कराया। ग्राम पंचायत बवई की सरपंच श्रीमती कमलेश्वरी नेताम ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि सभी श्रमिकों को श्रम मंडल में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिकों को कई तरह के लाभ मिलेंगे, जैसे कि बीमारी में आर्थिक सहायता, मृत्यु होने पर परिवार को आर्थिक सहायता, पेंशन योजना एवं विभिन्न योजना का लाभ आदि। शिविर में संघ के पदाधिकारी सुखचंद नेताम, मंगलू राम, जागेश्वर कोराम एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।