• Sun. Jun 14th, 2026

भारतीय राज्य पेन्शनर महासंघ बिलासपुर शाखा की मासिक बैठक संपन्न

आज दिनांक 15 दिसंबर को रीतिरिवाज रेस्टोरेंट सरकण्डा में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ शाखा बिलासपुर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 22 सदस्य उपस्थित रहे 1/- सर्वप्रथम चार नए सदस्य श्री जादू वीर राम श्री एम एल महादेवा श्रीमती नजमा खान एवं श्री धन सिंह बनाफर का स्वागत किया गया

2/- दिसंबर माह में पड़ने वाले सदस्यों का जन्म दिवस में श्री अरविंद सोनी ,चंद्रिका कुर्रे मैडम एवं श्रीमती कुंती राणा मैडम का अभिनंदन किया गया ।

3/- कन्याकुमारी सेमिनार हेतु यात्रा संबंधित चर्चा की गई जिसमें चार सदस्यों ने अपनी यात्रा निरस्त कर ली उनकी जगह श्री एवं श्रीमती राम, श्री धन सिंह बनाफर एवं श्री एम एल महादेवा का नाम प्रस्तावित किया गया। यात्रा संबंधी पूरी जानकारी दी गई।

4/- 17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित पेंशनर डे बैठक में शामिल होने संबंधित विस्तृत चर्चा भी की गई।

5/- एम पी/छत्तीसगढ़ के विभाजन में पेंशनरों की बाधक धारा 49(6 )के विलोपन के संबंध में याचिका उच्च न्यायालय में लगाने संबंधीचर्चा की गई। सभी ने अपनी सहमति जाहिर करने के पश्चात -श्री दिनेश उपाध्याय संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर संभाग को वकील से मिलकर याचिका लगाने संबंधी जिम्मेदारी सौंप दी गई।

6/- अन्त सभी का आभार एवं धन्यवाद कर बैठक समापन की घोषणा की गई

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed