• Fri. Apr 3rd, 2026

सुशासन के एक साल में छत्तीसगढ़ बना खुशहाल : धरमलाल कौशिक सम्मेलन में किसानों का सम्मान, कृषि औजार और मछली जाल वितरित

बिलासपुर // विधायक धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में बिल्हा में किसान सम्मेलन और कृषि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आत्मा योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम कृषि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पहली बार किसानों के नाम प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री द्वारा लिखी पाती मिला, जिसे पढ़कर काफी खुश नजर आए।

मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने हाथों समारोह में कृषि विभाग द्वारा किसानों को स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ मिला है। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने अपने संबोधन में सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिल्हा विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों हेतु राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों हेतु किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार शासन विकास और जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए कृतसंकल्प है।

समारोह में इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी श्री नवीन तिवारी ने विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान सम्मिलित हुए। कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक श्री पी.डी. हाथेश्वर,सहायक संचालक कृषि श्री अनिल कौशिक , श्री अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। इसी तरह किसान सम्मेलन का आयोजन कोटा, तखतपुर और सलका बेलतरा विधानसभा में भी आयोजित किया गया।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed