• Fri. Jun 5th, 2026

कलेक्टर विलास भोसकर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं

कलेक्टर विलास भोसकर ने अधिकारी-कर्मचारियों को दी नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं

अंबिकापुर :- कलेक्टर विलास भोसकर ने नववर्ष के प्रथम दिन बुधवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कलेक्टर भोसकर को नववर्ष की बधाई दी इस अवसर पर कलेक्टर ने अधिकारी और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए वर्ष के साथ आप सभी नई ऊर्जा के साथ कार्य करें।

अपने कार्य को पहले से और बेहतर तरीके से करने का संकल्प लें।उन्होंने सभी विभागों के उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि आप सभी जिला प्रशासन के अंग हैं,आप सभी के बिना कार्य सम्भव नहीं हैं उन्होंने इस अवसर पर कर्मचारियों से परिचय भी लिया इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक,अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर,एसडीएम अम्बिकापुर फागेश सिन्हा सहित जिला अधिकारी एवं जिला कलेक्टरेट के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

सुशासन तिहार का दिख रहा व्यापक असर, जनता तक तेजी से पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री साय महिला सशक्तिकरण के लिए अधिक ‘ड्रोन दीदी’ तैयार करने के निर्देश, आधुनिक कृषि से जोड़ने पर बल
रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
चिरायु योजना बनी वरदान राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत राज्य के बाहर हैदराबाद में हुई जटिल ओपन हार्ट सर्जरी, बची बच्चे की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed