• Sat. Oct 10th, 2026

ड्रग तस्करी के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी,मामले मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार

ड्रग तस्करी के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी,मामले मे 01 आरोपी किया गया गिरफ्तार

अंबिकापुर :- प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं,इसी क्रम के मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली पुलिस टीम कों दिनांक 31/12/24 कों मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि मायापुर का खैरुल अंसारी प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं सिरफ बैग मे रखकर बिक्री करने के लिए बौरी बांध तालाब के पास खड़े होकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहा हैं।

पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौक़े पर पहुंचकर देखा गया जो मौक़े पर एक व्यक्ति बैग लेकर खड़ा हुआ मिला उक्त संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो संदेही द्वारा अपना नाम मो.खैरुल अंसारी उम्र 29 वर्ष साकिन पार्षद गली मायापुर थाना अम्बिकापुर का होना बताया संदेही के कब्जे से रखे बैग के बारे मे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नही दिया गया, जो संदेही के कब्जे मे रखे बैग की तलाशी लेने पर कुल 1200 नग प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं 15 नग प्रतिबंधित नशीला कफ सिरफ कुल किमती लगभग 33000/- रुपये जप्त किया गया

उक्त नशीले टेबलेट एवं सिरफ के सबंध मे आरोपी से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीला टेबलेट एवं सिरफ रखकर ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 01/25 धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार,उप निरीक्षक वंश नारायण शर्मा,प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी,आरक्षक विवेक राय,रमन मण्डल, नितिन सिन्हा,शिव राजवाड़े,मंटू गुप्ता सक्रिय रहे।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed