वार्ड 42 में आजाद युवा संगठन का नशा मुक्ति अभियान के तहत असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी
बिलासपुर :- आजाद युवा संगठन द्वारा वार्ड क्रमांक 42 देवरीखुर्द में नशा मुक्ति अभियान चलाते हुए गस्त कर रहे थे तभी रात्रि लगभग बारह बजे कुछ असमाजिक तत्व के लड़के नशे की हालत में नहर किनारे बसे संजय अहिरवार के घर मे घुसकर मार पीट करते हुए घर में रखी टीवी,मोटर साइकल एवं घर का एल्वेस्टर को तोड़ कर छतीग्रस्त कर दिया गया जिसकी सूचना घर मालिक द्वारा संगठन को दी गई।
संगठन द्वारा तत्काल थाना तोरवा बिलासपुर को सूचना देते हुए उक्त असमाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करवाई गई। गस्त करने वालों में मुख्य रूप से आजाद युवा संगठन प्रमुख इशहाक कुरैशी आजाद के अलावा श्रीमती उर्वशी पालेकर संगठन जिला उपाध्यक्ष, पिंकी यादव, उर्मिला गोंड, सुंदरी गोंड, ऋतु बाई, राजकुमारी, गुड़िया यादव आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।