द कंपीटिशन एकेडमी नगरी में सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई
धमतरी :-“द कंपीटिशन एकेडमी नगरी” के जाबांज कर्मयोद्घा अभिषेक देव ग्राम घटुला का SSC GD (BSF 2024) में चयनित हुआ जिसके सम्मान में तथा संस्था के प्रथम बैच 2023-24 के बच्चों कि विदाई के सम्मान सह विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय विधायक महोदया अंबिका मरकाम के कर कमलों द्वारा अभिषेक देव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में इस एकेडमी की डायरेक्टर इंदु पटेल ने एकेडमी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताई कि, शहरों से दूर आदिवासी बाहुल्य नगरी नगर क्षेत्र के ऐसे कर्म योद्धा जो सिविल सेवा भर्ती परीक्षा में अपनी उड़ान भरना चाहते है लेकिन शहरों में रहने की समस्या, खाने पीने की समस्या तथा अधिक शिक्षण शुल्क की समस्या के कारण अपने सपनों को अपने सीने में ही दफन कर लेते है, उन जांबाज कर्मयोद्धाओ की सपनो में जान भरने , उन्हें नई उड़ान देने इस “द कंपीटिशन एकेडमी नगरी” की नींव 2023 में रखी गई है।
इस संस्था में संचालित कोर्स CGPSC,VYAPAM, SSC,RAILWAY,ADEO,SI,CGTET,CTET,PAT एवं समस्त राज्य भर्ती परीक्षा की तैयारी कराई जाती है तथा WIFI,लॉकर,पर्सनल केबिन युक्त लाइब्रेरी सुविधा भी न्यूनतम शुल्क में उपलब्ध है इस संस्था से 2023-24 में SSC में एक विद्यार्थी चयनित हुआ तथा CGTET में तीन विद्यार्थी सफल हुए है पहली ही बैच की यह हमारी पहली उपलब्धि रही है माननीय विधायक महोदया ने भी सभा को संबोधित करते हुए खुशी जाहिर किया कि नगरी नगर क्षेत्र जैसे छोटी जगह पर सिविल सेवा भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी करने वाली संस्था का होना हमारे क्षेत्र को गौरवान्वित करती है
तथा विद्यार्थियों को पूरी लगन संयम एवं धैर्य के साथ मंजिल की ओर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा एकेडमी में डिजिटलीकरण करने में पूरा सहयोग करने की आश्वासन दिए। इस कार्यक्रम में सचिन भंसाली(विधायक प्रतिनिधि ब्लॉक नगरी),भारत निर्मलकर(विधायक प्रतिनिधि नगर पंचायत नगरी),तामेश्वरी साहू (वरिष्ठ महिला सदस्य),मीना बंजारे(विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत),सुनीता निर्मलकर(पार्षद वार्ड क्रमांक 7 नगरी), तथा अकादमी के समस्त स्टाफ अजय सर रुद्र प्रताप यदु ,सर डायमंड सर एवं समस्त एकेडमी परिवार मौजूद थे।