• Fri. Apr 3rd, 2026

संजीवनी हाॅस्पिटल के फाउंडर डॉक्टर विनोद तिवारी बने आईएमए के राष्ट्रीय सचिव

संजीवनी हाॅस्पिटल के फाउंडर डॉक्टर विनोद तिवारी बने आईएमए के राष्ट्रीय सचिव

बिलासपुर :- बिलासपुर के प्रतिष्ठित हाॅस्पिटल,संजीवनी हाॅस्पिटल के फाउंडर डॉ.विनोद तिवारी को भारतीय मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए)के मुख्यालय में सहायक राष्ट्रीय सचिव पद के लिए चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी वरिष्ठ डाॅक्टर का इस पद पर चयन किया गयक है डॉ.विनोद तिवारी राज्य के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं वर्तमान में डाॅ.विनोद तिवारी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी है ।

इससे पहले वे छत्तीसगढ़ आर्थोपेडिक एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एवं अध्यक्ष तथा सेंट्रल जोन आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं डॉ.विनोद तिवारी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.दिलीप भानुसाली,राष्ट्रीय सचिव डॉ.सरबरी दत्ता,छत्तीसगढ़ आईएमए के सचिव डॉ.नितीन जुनेजा को धन्यवाद दिया है।

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed