• Wed. Apr 1st, 2026

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रथम बैठक में पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाने लिया गया निर्णय

छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रथम बैठक में पदाधिकारी सदस्यता अभियान चलाने लिया गया निर्णय

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक रविवार को ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन बिलासपुर में आयोजित की गई इस बैठक में महासंघ की मजबूती और सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया इसके अलावा पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए संगठन के सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

साथ ही,यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अधिक से अधिक पत्रकार संगठन से जुड़ें ताकि उनकी आवाज को मजबूती मिले इसके तहत सदस्यता अभियान को प्रदेश भर में तेजी से चलाने का निर्णय लिया गया महासंघ के महासचिव पंकज खंडेलवाल ने कहा कि पत्रकारिता के पेशे को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना होगा संगठन ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने साथियों को भी जोड़ें कार्यक्रम का संचालन महासंघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप ने किया।

महिला पत्रकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर विशेष चर्चा की गई महिला पत्रकार रिया गुप्ता और आयुषी गोयल ने इस दौरान अपनी चिंताओं और अनुभवों को साझा किया उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करना चुनौतीपूर्ण है,खासकर महिला पत्रकारों के लिए।सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने की मांग पर जोर दिया गया।महिला पत्रकारों ने सुझाव दिया कि कानून के तहत सुरक्षा का व्यापक प्रावधान होना चाहिए,जिससे पत्रकार अपनी जिम्मेदारियों को निडर होकर निभा सकें महिला पत्रकारों ने यह भी कहा कि कानून में केवल सुरक्षा ही नहीं,बल्कि उत्पीड़न और हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई के प्रावधान भी होने चाहिए।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सुझाव बैठक में मौजूद वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून की रूपरेखा तैयार करने के लिए सरकार से वार्ता करने की बात कही।उन्होंने सुझाव दिया कि कानून में ऐसे प्रावधान शामिल किए जाएं,जो न केवल शारीरिक सुरक्षा बल्कि मानसिक और डिजिटल सुरक्षा को भी सुनिश्चित करें।सदस्यों ने कहा कि प्रदेश और देश में पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए यह कानून बेहद जरूरी है पत्रकारों को डर और दबाव से मुक्त होकर काम करने का वातावरण मिलना चाहिए संगठन ने सरकार से अपील की कि पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द अमल में लाया जाए बेमेतरा जिला इकाई का गठन इस अवसर पर गठन का विस्तार करते हुए बेमेतरा जिला इकाई का मौके पर ही गठन किया गया बेमेतरा जिला अध्यक्ष के पद पर जगदीश घृतलहरे की नियुक्ति सर्वसम्मति से की गई इसी तरह कोटा ब्लॉक के बेलगहना इकाई का गठन करते हुए सुरेंद्र मिश्रा को बेलगहना इकाई का अध्यक्ष और राम प्रताप सोमवंशी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा,प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह सोमवंशी(डब्बू ठाकुर),प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप,प्रदेश सहसचिव हिराजी राव सदाफले(गुड्डा),प्रदेश सचिव मोहम्मद इसराइल(बबलू),पिंटू दुबे,कमल दुसेजा,ब्रजेश गुप्ता, रणजीत सिंह,जयशंकर शुक्ला,रमेश,निर्मल सिंह,मोहन मदवानी,अनीश गंधर्व,जय साहु,पी.आनन्द राव,गौतम बाल बोंद्रे,भूषण प्रसाद श्रीवास,जितेंद्र पोर्ते,शत्रुहन चौधरी,रविन्द्र प्रकाश तिवारी,रामप्रताप सिंह,सोमेंद्र बंजारे,प्रभात राय,भारतेंदु कौशिक,सुधीर तिवारी,नरेंद्र सिंह,बृजेश बाजपेयी,मोबिन फारुकी,महिला पत्रकार रिया गुप्ता,आयुषी गोयल,रेशमा लहरे,गीता सोंचे,लता गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में सभी पत्रकार साथी उपस्थित रहे l

राजेन्द्र कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *