अवैध कबाड़ के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली पुलिस का प्रहार,जप्त कबाड लोहे का वजनी करीबन 410 किलो कुल कीमती 12300 रू को किया गया जप्त
बिलासपुर :- ममाले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रजनेश सिंह(भा.पु.से.)पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा लगातार कबाडीयों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा(भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 20.01.25 को खपरगंज पोस्ट आफिस गली के पास अवैध रूप से लोहे का टीन स्क्रैप मैटेरियल रखा हुआ है जिसे रेड कार्यवाही किया गया है आरोपी बदरे आलम के पास उसके कब्जे में अवैध कबाड रखा हुआ पाया गया
जिसके संबंध में आरोपी को बिल प्रस्तुत करने तथा गुमास्ता लायसेंस पेश करने हेतु नोटिस दिया गया जो बिल व गुमस्ता लायसेंस नहीं होना बताने पर आरोपी के कब्जे में रखा अवैध कबाड टीन का स्क्रैप मटेरियल वजनी 410 कि.लो., कबाड कीमती 12,300 रू.को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष इस्त. क. -03/25 धारा 35(3) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत विधिवत जप्त कर कार्यवाही की गई आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, उनि बसंत साहू,आर.सैय्यद नूरूल एवं गोकूल जांगडे एवं रत्नाकर सिंह,संजय श्याम का विशेष योगदान रहा है ।