• Fri. Jun 5th, 2026

CG : महापौर मीनल चौबे के बेटे ने बीच सड़क पर काटा केक, मां ने मांगी माफी

रायपुर : शहर की नई महापौर मीनल चौबे के बेटे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीच सड़क पर केक काटते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

इस पर महापौर मीनल चौबे ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “गलती तो हुई है, बेटे को नियमों से अवगत करा दिया गया है। मैं जनता की सेवा के लिए काम करने आई हूं। यदि मेरे या मेरे परिवारजन से किसी को कोई तकलीफ हुई है, तो मैं क्षमा मांगती हूं।”

इस घटनाक्रम के बाद शहर में चर्चा का माहौल गर्म है। विपक्षी दलों और आम नागरिकों की ओर से भी इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *