• Tue. Mar 31st, 2026

बिलासपुर: बघेल से बैर नहीं, भूपेश तुम्हारी खैर नहीं: मनोज तिवारी

Bynewspardaaphash.in

Sep 28, 2023

0 परिवर्तन यात्रा में सासंद मनोज तिवारी का बिल्हा तखतपुर में रोड शो

0 परिवर्तन यात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत

0 युवामोर्चा ने बाईक रैली निकाल कर की अगुवानी

0 यात्रा को मिला जनता का अच्छा प्रतिसाद कार्यकर्ता हुए रिचार्ज

बिलासपुर । उत्तर पूर्व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा – 2 में शामिल हुए। तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल आमसभा को अपने ठेठ देशी अंदाज में कविता , गाना गाकर उपस्थित जनसमुदाय से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने समर्थन मांगा। उन्होंने कहा की बघेल तो बहुत से हैं। बघेल से हमको बैर नहीं, भूपेश तुम्हारी खैर नहीं…..। 

मनोज तिवारी ने कहा कि जब मैं छत्तीसगढ़ी में कहते हुए सुनता हूं तो ऐसा लगता है जैसे भोजपुरी सुन रहे हैं। अपने अंदाज में कहा कि जिसने छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों को दिया है धोखा उसको कैसे मिलेगा मौका ….जिसने युवाओं के भविष्य को दिया है धोखा उसको कौन देगा मौका । सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं बैठे – बैठे मंच पर एक कविता बना रहा था ये छत्तीसगढ़ का दर्द है जिसको कविता के रूप में पिरोया है। आऊ नई साहिबों बदल के राहिबों…… गांव  गांव तैयारी हैं इसके खातिर आपके पास आया मनोज तिवारी है … मां, बहनें, बेटियों के मुंह से सुन रहे है कि अब परिर्वतन होगा ।

उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में लैंड और सेंड माफिया, कोल माफिया को जान गए हैं। प्रदेश के मुखिया ठगेश को छत्तीसगढ़ वाले जान गए हैं। छत्तीसगढ़ के गांव गांव में आज जीवित अटल बिहारी है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। केंद्र से छत्तीसगढ़ को मनरेगा, घर घर नल लगवाने , घर बनवाने पैसा भेजा जाता है, पर बीच में ये ठगेश आ जाता है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सनातन धर्म को नष्ट्र करने योजना बना रही है। एक नया गठबंधन बनाया है i.n.d.I.a.। ये अच्छे से जानते है  कि अगर इनके पिछले गठबंधन यूपीए का नाम रखते। तो फिर जनता को याद आ जायेगा कोयला घोटाला , टू जी घोटाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि। ….अब नहीं साहिबों, बदल के रहीबों । छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार भौरा चलाने, गेड़ी चढ़ते और चम्मच से बासी खाने का काम कर रही है। सड़कों पर गड्ढे हैं। 16 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा है। कांग्रेस के ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के घर गड्डी गड्डी नोट मिला। उन्होंने कहा कि  मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि ये पैसा किसका हैं? कोयला घोटाले का या शराब घोटाले का ….? ये पैसा छत्तीसगढ़ की गरीब जनता का है। बिजली बिल हाफ करूंगा बोला था क्या हुआ…? अपने हाथों में गंगाजल लेकर कसम खाई थी क्या वों झूठी थी। आज बिजली का बिल जब आता हैं, तो उसे देखकर झटका लगता है। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा से ही प्रदेश के हर वर्गों से छीनने का काम किया है कभी देने का काम नहीं किया है। पूरें पांच सालों तक बेघरों को आवास से वंचित रखा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया, किसानों को खाद के नाम पर मिट्टी-मुरूम जबरदस्ती थमाया और अब चुनाव की नजदीकी देखकर जनता को एक बार फिर झुनझुना पकड़ाने का काम कर रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना का छत्तीसगढ़ को न मिले इसके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनेक छल- प्रपंच किये और अब आवास देने की बात करके केवल ढोंग कर रहें है। यह बात प्रदेश की जान चुकी है कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य हुए है वे सब केन्द्र की राशी का उपयोग करके हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कितने भी झुठ की किताब लिख ले किन्तु प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार द्वारा इन पांच सालों में किये भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और छलावे को नहीं भूल सकती। जनता ने अपना मन बना लिया है कि इस बार कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेकना हैं।

परिवर्तन यात्रा में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं परिवर्तन यात्रा – 2 के प्रभारी नारायण चंदेल, मुंगेली के विधायक पुन्नुलाल मोहिले, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी, डा कृष्णमूर्ति बांधी धरमजित सिंह पूर्व सांसद लखनलाल साहू , मोतीलाल साहू , नवीन मार्कण्डेय, कृष्णमूर्ति बांधी, राजू छतरी क्षत्रिय, अनुराग सिंहदेव उपस्थित थे।

newspardaaphash.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *