• Sun. Apr 5th, 2026

CG NEWS : खाकी पर कानून का शिकंजा! तीन सवारी में घूम रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने कसी लगाम…

बिलासपुर : शहर में कानून तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने वाली पुलिस ही जब नियमों की धज्जियां उड़ाने लगे, तो कार्रवाई किस पर होगी? लेकिन इस बार मामला उलटा है. सोशल मीडिया पर तीन सवारी में पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बिना किसी दबाव के खुद के ही विभाग के कर्मचारियों पर ई-चालान काटकर ये साबित कर दिया कि कानून सबके लिए बराबर है.

तस्वीरें 28 फरवरी की हैं, जब वीआईपी ड्यूटी में आए पुलिस जवान शहर में तीन सवारी में घूमते कैमरे में कैद हो गए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने सवाल उठाए कि आम लोगों पर तो फौरन कार्रवाई होती है, लेकिन वर्दी वालों पर क्यों नहीं?लेकिन इस बार पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खुद इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए और 500 रुपए का ई-चालान काटकर पुलिस की निष्पक्ष छवि पेश की…अब बिलासपुर पुलिस की ये कार्रवाई मिसाल बन गई है… जो बताती है कि कानून की नजर में न वर्दी बड़ी है, न ओहदा, नियम सबके लिए बराबर हैं.

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

भोपाल-पचमढ़ी में बिम्सटेक युवा कार्यक्रम का सफल आयोजन युवाओं को मिला सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
लोक निर्माण विभाग के लिए ऐतिहासिक रहा बीता वित्तीय वर्ष सड़क नेटवर्क का सशक्त जाल बिछाने पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed