• Fri. Jun 5th, 2026

CG : छत्तीसगढ़ में 10 % तक सस्ती होगी शराब, कैबिनेट की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

रायपुर : बजट से पहले सीएम साय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। जिसमें कहा गया है कि विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को विधानसभा में राज्य सरकार का बजट पेश करेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का भी अनुमोदन किया गया और कहा गया कि 2025-26 की आबकारी नीति 2024-25 की भांति होगी।

सस्ती हो जाएगी शराब

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी लिया गया है। वहीं, देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क पहले की तरह ही लागू रहेगा। इस तरह से राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी।

राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *