• Sat. Jun 13th, 2026

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर पर FIR, अवर सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, जाने पूरा मामला…!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नाम पर फर्जी आदेश जारी करने का मामला सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में राजधानी रायपुर के राखी थाना में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। दरअसल, एक मार्च 2025 को छह व्याख्याता/शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी हुआ था। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा के नाम से आधा दर्ज़न शिक्षकों और व्याख्याताओं का फ़र्ज़ी ट्रांसफर आदेश जारी हुआ था। इसकी सूचना मिलने पर विभाग के अफसर हरकत में आए। स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए अफसरों ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाने में शिकायत कराई है। देखें शिकायत पत्र
राजेन्द्र कश्यप

Related Post

रूद्र सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, नई टीम की घोषणा प्रदेशभर के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, सामाजिक गतिविधियों को मिलेगी नई गति
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रथम प्रांतीय कार्यसमिति बैठक रायपुर में संपन्न पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 17 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
उप मुख्यमंत्री अरूण साव राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल साहू सदन परिसर में मां कर्मा मंदिर जीर्णोद्धार और डोम शेड का किया लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed